• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर थे बच्चे, वीडियो वायरल होते ही जागी सरकार, 3 दिन में मिला नया हाई स्कूल

मध्य प्रदेश के विदिशा में बेतवा नदी के स्टॉप डैम के पिलरों पर छलांग लगाकर स्कूल जाने को मजबूर ककरुआ सहित तीन गांव के बच्चों को अब बंधेरा गांव में ही न...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 09:33:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 09:33:57 AM (IST)
विदिशा में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर थे बच्चे, वीडियो वायरल होते ही जागी सरकार, 3 दिन में मिला नया हाई स्कूल
बच्चे इस तरह छलांग लगाकर स्टॉप डैम पार कर स्कूल जाते थे। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बच्चों को छलांग लगाकर नहीं जाना होगा स्कूल
  2. आज से बंधेरा में शुरू होगा हाई स्कूल
  3. नदी पार करने का वीडियो वायरल होने पर जागी सरकार

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। बेतवा नदी के स्टॉप डैम के पिलरों पर छलांग लगाकर स्कूल जाने को मजबूर ककरुआ सहित तीन गांव के बच्चों को अब बंधेरा गांव में ही नया हाई स्कूल मिल गया है। राज्य सरकार ने इस गांव के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा देते हुए आज बुधवार से कक्षा 9 वीं और दसवीं की कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी कर दिए है। इससे अब बच्चों को जान जोखिम में डालकर उफनती बेतवा नदी के चेक डैम पर बने दो-दो फीट चौड़े पिलरों पर छलांग लगाकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

बेतवा नदी के स्टॉप डैम को पार करते थे बच्चे

बेतवा नदी के किनारे बसे ककरुआ गांव में केवल आठवीं तक का स्कूल है। इसके बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को सड़क मार्ग से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पलोह स्कूल जाना पड़ता था। लंबी दूरी से बचने के लिए बच्चे बेतवा नदी के स्टॉप डैम को पार करते थे, जहां कंक्रीट के खुले पिलरों पर संतुलन बनाते हुए एक से दूसरे पिलर पर छलांग लगानी पड़ती थी।


इस रास्ते से दूरी घटकर करीब डेढ़ किलोमीटर रह जाती थी, लेकिन हर दिन मौत का खतरा भी साथ चलता था। ककरुआ के दो, इमलिया के दो और बंधेरा के पांच , इस तरह कुल नौ बच्चे स्टॉप डैम पार कर नदी के दूसरे तट पर बसे पलोह गांव के स्कूल पहुंचते थे।

मानसून के दौरान जब डैम के ऊपर पानी बहता है और पिलर फिसलन भरे हो जाते हैं, तब यह सफर और अधिक खतरनाक हो जाता था। अभिभावकों का कहना था कि रोज बच्चों को छोड़ने और लेने जाना संभव नहीं होता, इसलिए मजबूरी में उन्हें इसी रास्ते से भेजना पड़ता था।

वीडियो बहु प्रसारित होने के बाद जागी सरकार

मुंडरा हरिसिंह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव ककरुआ के ग्रामीण बताते है कि गांव के बच्चे पिछले साल भी इसी तरह स्टॉप डैम पार कर स्कूल जाते थे। कुछ साल पहले ग्राम पंचायत ने इस क्षेत्र में हाई स्कूल खोलने का प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन बच्चों की संख्या कम होने से इस क्षेत्र में हाई स्कूल नहीं खुला। तीन दिन पहले जब बच्चों का स्टॉप डैम पार करने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहु प्रसारित हुआ तो यह मुद्दा देश भर में छा गया। इसके बाद सरकार के अधिकारी गांव पहुंचने लगे और तीन दिन के अंदर हाई स्कूल खोलने की घोषणा हो गई।

यह भी पढ़ें- स्कूल का रास्ता 5 किमी दूर, लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए जान जोखिम में डाल विदिशा में बेतवा नदी के स्टाप डैम को पार कर बच्चे पहुंच रहे स्कूल

इस पंचायत के रोजगार सहायक विष्णु शर्मा कहते है कि बंधेरा में हाई स्कूल खुलने से सात गांवों को फायदा होगा। हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, पहुंचे न्यायाधीश इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायाधीशों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टॉप डैम, बच्चों के आवागमन के रास्ते और वास्तविक परिस्थितियों का निरीक्षण किया। टीम अब अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे सुरक्षित आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी हो सकते हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय से ग्राम बंधेरा में स्थित मिडिल स्कूल का हाई स्कूल के लिए उन्नयन कर दिया है। यह आदेश प्राप्त होते ही दो शिक्षकों को भी यहां नियुक्त कर दिया है। बुधवार से बंधेरा में ही कक्षा 9 वीं और 10 वीं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।- एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, विदिशा।