शिक्षक को भारी पड़ा शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट पर कमेंट करना, डीईओ ने किया निलंबित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी एक पोस्ट भाजपा नेता गगन दुबे ने की थी। जिस पर एक शिक्षक का कमेंट करना उसे भारी पड़ गया, जहां उसे सस्पे ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 03:37:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 06:28:26 AM (IST)
भाजपा नेता की पोस्ट पर कमेंट करने पर शिक्षक निलंबितHighLights
- भाजपा नेता की पोस्ट पर कमेंट करने पर शिक्षक निलंबित
- भाजपा कार्यकर्ता ने थाने में एफआईआर भी कराई
- शिवराज के दावों को शिक्षक ने बताया था झूठा
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। इंटरनेट मीडिया पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी एक पोस्ट भाजपा नेता गगन दुबे ने की थी। जिस पर एक शिक्षक का कमेंट करना उसे भारी पड़ गया। भाजपा नेता ने न सिर्फ शिक्षक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई, बल्कि जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को गंजबासौदा के भाजपा नेता गगन दुबे ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर संसद में भाषण दे रहे शिवराज सिंह चौहान का वीडियो साझा किया था। इसी पोस्ट पर शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने शिवराज के दावों को झूठा बताया। इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत करने के साथ कलेक्टर से शिकायत की गई।
शिक्षक को किया गया निलंबित
इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस जाटव ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- एमपी के संविदा कर्मियों की बड़ी जीत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए समकक्ष वेतन के आदेश, हजारों को मिलेगा लाभ
इधर, शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनके घर के लैपटाप और कंप्यूटर में इंटरनेट मीडिया साइट खुली रहती है। संभव है कि किसी बच्चे ने गलती से यह टिप्पणी कर दी हो। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित टिप्पणी को मिटा दिया था।