• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा: मामा के कैंसर जांच शिविर में 2,598 लोगों की स्क्रीनिंग, 586 में कैंसर की पुष्टि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विदिशा में दो दिनों तक चले कैंसर जांच शिविर में दो हजार 598 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें से ...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 12:19:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 12:27:31 PM (IST)
  • Join करें
विदिशा: मामा के कैंसर जांच शिविर में 2,598 लोगों की स्क्रीनिंग, 586 में कैंसर की पुष्टि
विदिशा में जांच शिविर के दौरान डॉक्टरों और मरीजों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह। नईदुनिया।

HighLights

  1. विदिशा के दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर में 2,598 लोगों की जांच, 586 में कैंसर की पुष्टि
  2. गंभीर मरीजों का इलाज भोपाल और मुंबई के विशेषज्ञ अस्पतालों में कराया जाएगा
  3. मुंह के कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विदिशा में आयोजित दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 2,598 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान 586 लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई, जबकि 254 लोगों को कैंसर की आशंका वाले मरीजों के रूप में चिन्हित किया गया है।

मरीजों का रेगुलर फॉलोअप होगा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिविर में सामने आए मरीजों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर उनका नियमित फॉलोअप किया जाएगा। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार भोपाल और मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर सहित विशेषज्ञ संस्थानों में उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी प्रतिवर्ष ऐसे कैंसर जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा की।


समापन अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने टाटा मेमोरियल अस्पताल और एम्स के चिकित्सकों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया।

यह भी पढ़ें- कैंसर मरीजों के लिए विदिशा मेडिकल कालेज में खुलेगी टाटा मेमोरियल की ब्रांच , पांच जून से होगी स्क्रीनिंग

मुंह के कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज मिले

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मरीज मुंह के कैंसर से प्रभावित पाए गए। उन्होंने कहा कि इसका प्रमुख कारण तंबाकू का सेवन है। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की और इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान से जुड़ने की अपील की।

नशा मुक्ति अभियान के लिए टोल फ्री नंबर जारी

अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए 8929629475 नंबर जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अभियान से जुड़ सकते हैं।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान की आधिकारिक वेबसाइट पर "Ask Shivraj" श्रेणी में पंजीयन कर भी सहभागिता की जा सकती है।