• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में छठवीं और सातवीं की छात्राओं की बेंत से पिटाई करने वाला शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं और सातवीं की छात्राओं की बेंत से पिटाई करने के आरोपों में घिरे सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रामप्र...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 06:43:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 06:49:36 PM (IST)
विदिशा में छठवीं और सातवीं की छात्राओं की बेंत से पिटाई करने वाला शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पर बेंत से पिटाई करने का लगाया है आरोप
  2. पिपलधार स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की घटना
  3. निलंबन के साथ ही संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। नटेरन विकासखंड के ग्राम पिपलधार स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं और सातवीं की छात्राओं की बेंत से पिटाई करने के आरोपों में घिरे सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रामप्रसाद अहिरवार को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

छात्राओं द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर शिकायत किए जाने के बाद हुई जांच में मारपीट की शिकायतें सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पर बेंत से पिटाई करने का आरोप

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले विद्यालय की छात्राओं ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रामप्रसाद अहिरवार छोटी-छोटी गलतियों पर भी बेंत से पिटाई करते हैं। शिकायत सामने आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी राकेश सेन ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान करीब 11 छात्राओं ने शिक्षक द्वारा बेंत से मारपीट किए जाने की पुष्टि की।


छात्राओं ने कहा, अब उस शिक्षक से पढ़ाई नहीं करना चाहतीं

छात्राओं ने यह भी कहा कि वे अब संबंधित शिक्षक से पढ़ाई नहीं करना चाहतीं। ग्राम सरपंच ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित करने तथा विभागीय जांच शुरू करने की अनुशंसा की थी।

निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ

जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने प्रतिवेदन संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल संभाग को भेजा। इसके बाद गुरुवार को संयुक्त संचालक ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नटेरन निर्धारित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार संबंधित शिक्षक की सेवानिवृत्ति में अभी लगभग डेढ़ वर्ष का समय शेष है। निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में विशेष TET की तैयारी पूरी, सितंबर-अक्टूबर में होगी परीक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग ने ESB को भेजा प्रस्ताव