किसानों के लिए खुशखबरी... पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हुए ₹2-2 हजार
ताजा किस्त से देश के लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सरकार ने इस बार कुल ₹18,880 करोड़ से ज्यादा की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 05:47:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 05:47:25 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के 45 लाख किसानों को ₹900 करोड़ का तोहफा।HighLights
- पश्चिम बंगाल से जारी हुई पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
- पश्चिम बंगाल के 45 लाख किसानों को ₹900 करोड़ का तोहफा
- पीएम किसान की 23वीं किस्त आनी शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
डिजिटल डेस्क। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) योजना की बहुप्रतीक्षित 23वीं किस्त जारी कर दी है। बीते 13 मार्च 2026 से इस आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,000-₹2,000 की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है।
देशभर के किसानों को मिले ₹18,880 करोड़
सरकारी जानकारी के अनुसार, इस ताजा किस्त से देश के लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। सरकार ने इस बार कुल ₹18,880 करोड़ से ज्यादा की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की है। इस नई किस्त के भुगतान के साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा इस कल्याणकारी योजना के तहत अब तक किसानों को बांटी गई कुल रकम ₹4.46 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना के अंतर्गत पात्र कृषक परिवारों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय मदद दी जाती है। यह पूरी राशि साल भर में ₹2,000 की तीन समान किस्तों के रूप में सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है।
बंगाल के 45 लाख किसानों को भी पहुंचा लाभ
प्रधानमंत्री द्वारा बंगाल की धरती से बटन दबाकर जारी की गई इस किस्त का राज्य के किसानों को भी भरपूर फायदा मिला है। पश्चिम बंगाल के करीब 45 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹900 करोड़ से ज्यादा की रकम सीधे जमा की गई है।