• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

एमपी समेत कई राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका... 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित, 42 ट्रेनें रहेंगी रद, चेक करें लिस्ट

यार्ड रिमॉडलिंग के इस कार्य के चलते कुल 67 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इनमें से 42 गाड़ियों को आंशिक या पूरी तरह से निरस्त किया गया है, जबकि 25 ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 03:15:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 03:15:28 PM (IST)
एमपी समेत कई राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका... 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित, 42 ट्रेनें रहेंगी रद, चेक करें लिस्ट
19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित।

HighLights

  1. पुणे रेल मंडल में 15 दिनों का बड़ा मेगा ब्लॉक
  2. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित
  3. बीच रास्ते ही रोक दी जाएंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

डिजिटल डेस्क। मध्य रेलवे के पुणे मंडल से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हडपसर और घोरपड़ी रेल खंड के मध्य तीसरी रेलवे लाइन को चालू करने तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 15 दिनों का बड़ा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है।

यार्ड रिमॉडलिंग के इस कार्य के चलते कुल 67 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इनमें से 42 गाड़ियों को आंशिक या पूरी तरह से निरस्त (रद्द) किया गया है, जबकि 25 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (रूट डायवर्जन) किया गया है। आगामी त्योहारी सीजन में इस ब्लॉक से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, हालांकि रेल प्रशासन के अनुसार रेल लाइनों की क्षमता और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए यह निर्माण कार्य अनिवार्य है।


कई प्रमुख एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें रहेंगी निरस्त

ब्लॉक की अवधि के दौरान सोलापुर-सीएसएमटी सिद्धेश्वर एक्सप्रेस (3 अक्टूबर) और सीएसएमटी-सोलापुर (4 अक्टूबर) को रद्द किया गया है। वहीं नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। पुणे-सोलापुर इंटरसिटी सुपरफास्ट 19 से 23 सितंबर तथा 3-4 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 4 अक्टूबर को सीएसएमटी-पुणे व पुणे-सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई इंटरसिटी का परिचालन बंद रहेगा। पुणे और दौंड के बीच चलने वाली कई लोकल मेमू ट्रेनें भी 4 व 5 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 25 लंबी दूरी की ट्रेनें

प्रभावित रेलखंडों पर दबाव कम करने के लिए 25 प्रमुख ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाया जाएगा। रूट बदलकर चलाई जाने वाली गाड़ियों में पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस, एनजीएम-वास्को द गामा एक्सप्रेस, सीएसएमटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, पुणे-बनारस एक्सप्रेस, सीएसएमटी-बीदर एक्सप्रेस और एलटीटी-कोयंबटूर एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन गाड़ियों को मुख्य रूप से तीन डायवर्जन रूटों- लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड, पुणे-सातारा-मिरज-पंढरपुर-कुर्डूवाडी-सोलापुर, और दौंड-अहिल्यानगर-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण से होकर निकाला जाएगा।

गंतव्य से पहले रोकी जाएंगी कई ट्रेनें

ब्लॉक के कारण कई गाड़ियों को उनके निर्धारित अंतिम स्टेशन तक न चलाकर बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त व वहीं से शुरू (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट) किया जाएगा। इनमें इंदौर-दौंड एक्सप्रेस, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस, एसबीसी-सीएसएमटी एक्सप्रेस, केजेडजे-हडपसर एक्सप्रेस, पुणे-सोलापुर एक्सप्रेस, पुणे-अमरावती एक्सप्रेस, पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस, यूबीएल-पुणे एक्सप्रेस, पुणे-हटिया एक्सप्रेस, पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस, पुणे-जयपुर एक्सप्रेस, पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस और मिरज-एनजीएम एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेनें अपनी निर्धारित तिथियों पर खडकी, दौंड, कुर्डूवाडी, जेजुरी, सातारा और शिवाजीनगर जैसे स्टेशनों पर ही यात्रा पूरी करेंगी।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... रेलवे चलाएगा 262 गणपति स्पेशल ट्रेनें, प्राइवेट बसों के महंगे किराए से मिलेगी मुक्ति

कई ट्रेनों के समय में बदलाव और 34 गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

ब्लॉक के चलते पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस, पुणे-नागपुर एक्सप्रेस, पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, पुणे-अजनी एक्सप्रेस और पुणे-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। उदाहरण के तौर पर, 21 सितंबर को पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट की देरी से शाम 5 बजे रवाना होगी, वहीं 4 अक्टूबर को पुणे-एर्नाकुलम एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे चलेगी।

त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने और कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य रेलवे ने 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें एलटीटी-मडगांव-एलटीटी स्पेशल और पनवेल-चिपलून-पनवेल अनारक्षित दैनिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।