• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, फुकेत से दिल्ली आ रहे कई यात्रियों और क्रू को आई मामूली चोटें; छत से टकराए यात्रियों के सिर

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को 4 अगस्त को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 01:52:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 01:59:01 PM (IST)
एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, फुकेत से दिल्ली आ रहे कई यात्रियों और क्रू को आई मामूली चोटें; छत से टकराए यात्रियों के सिर
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में अफरा-तफरी (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई
  2. कुछ यात्रियों और क्रू को मामूली चोटें
  3. घायलों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को 4 अगस्त को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया, जिससे विमान के भीतर बैठे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित बाहर निकल गए।

कुछ यात्रियों और चालक दल को लगी मामूली चोटें

एयर इंडिया के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि कुछ यात्रियों और क्रू को मामूली चोटें लगी हैं, जिनके लिए चिकित्सा जांच आवश्यक समझी गई। एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सेंटर में ले जाकर जांच और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।


यात्रियों ने सुनाया घटनाक्रम

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आया, जिससे कई यात्रियों के सिर विमान की सीलिंग से टकरा गए। कुछ लोगों के सिर पर सूजन भी आ गई। यात्री ने बताया कि फ्लाइट पूरी तरह भरी हुई थी और अचानक आए टर्बुलेंस से सभी घबरा गए।

Air India confirms that flight AI2379, operating from Phuket to Delhi on 4 August, experienced a brief in-flight turbulence-related event during cruise, resulting in a momentary change in altitude. The aircraft landed safely in Delhi, and all passengers and crew have safely…

— ANI (@ANI) August 4, 2026

एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित यात्रियों और क्रू को हर संभव सहायता दी जा रही है। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की टीम और चिकित्सा कर्मियों ने सभी जरूरी इंतजाम किए। कंपनी ने यह भी कहा कि घटना की जांच के दौरान वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी।