
डिजिटल डेस्क। परिवार ने लिव-इन-पार्टनर का विरोध किया, तो सोफ्टवेयर इंजीनियर इस हद तक गुस्से में आई गई कि अपनी मां, पिता और बहन का ही खून कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड फरार है।
मामला बेंगलुरु के सीगेहल्ली इलाके का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर परिवार और श्वेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि श्वेता और केनेथ पिछले दो महीने से बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। निजी कंपनी में काम कर रहे थे। परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। आए दिन श्वेता का मां मुथुलक्ष्मी से झगड़ा होता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि श्वेता पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस भारी भरकम कर्ज और लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर फैमिली में चल रहे विवाद के कारण मिल रहे तनाव ने आरोपी को इस खौफनाक कदम के लिए उकसाया।
घटना के बाद पुलिस को फ्लैट की तलाशी में श्वेता की एक निजी डायरी मिली। डायरी में 'मैं दुखी हूं, 'मैं अकेली हूं, 'मैं डिप्रेशन में हूं' और 'मैं प्यार महसूस कर रही हूं', 'मैं सबसे श्रेष्ठ हूं' जैसे मैसेज लिखे थे। इन नोट्स को पढ़कर जांच एजेंसियां उसकी मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश में लगी हैं।

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर श्वेता को पुडुचेरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी केनेथ अभी भी फरार है। उसे पकड़ने के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, दस्तावेज, कॉल डिटेल और गवाहों के बयान जुटाकर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। जांच एजेंसियों ने कहा कि सभी साक्ष्यों की जांच करने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।