_20251214_173110.webp)
डिजिटल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बीजेपी की ओर से जारी बयान के अनुसार, "भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"
Bihar Minister Nitin Nabin appointed as the National Working President of the Bharatiya Janata Party pic.twitter.com/zvo7aUNvX9
— ANI (@ANI) December 14, 2025
नितिन नवीन बिहार की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके नितिन नवीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। उन्होंने संगठन और सरकार, दोनों ही स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''श्री नितिन नवीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।''
Shri Nitin Nabin Ji has distinguished himself as a hardworking Karyakarta. He is a young and industrious leader with rich organisational experience and has an impressive record as MLA as well as Minister in Bihar for multiple terms. He has diligently worked to fulfil people’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025