देहरादून में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में भारी तनाव, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, पड़ोस के खेत मालिक इम्तियाज के साथ उनका पानी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी रंजिश में ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 12:25:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 12:35:01 PM (IST)
बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजदHighLights
- देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव
- जघन्य हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा
- बेकाबू भीड़ ने तोड़ा आरोपी का घर; बुलडोजर भी चला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के सहसपुर कोतवाली के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद कुमार की हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच हुए इस हमले में विनोद के भाई अशोक, राजेश और भाभी सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है।
मृतक के भाई अशोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, पड़ोस के खेत मालिक इम्तियाज के साथ उनका पानी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी रंजिश में रज्जाक, इम्तियाज, अमन, युनुस, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार सहित 12 नामजद आरोपी करीब 30-35 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे, हथौड़े और बेलचे लेकर उनके घर में घुस आए।
हत्याकांड में 12 नामजद पर केस दर्ज
इस हिंसक भीड़ ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें विनोद की जान चली गई। पुलिस ने मामले में 12 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में युवक को उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, 3 सगे भाइयों ने खेत में पीट-पीटकर मार डाला
हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा
इस जघन्य हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों पर पथराव और जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख गांव में भारी संख्या में पीएसी (PAC) और पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकानों को चिह्नित किया और उन पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है और भारी पुलिस बल उपद्रवियों पर नजर रखे हुए है।