• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

‘Boyfriend on Rent’ के नाम पर नया डेटिंग स्कैम, AI तस्वीरों से महिलाओं को फंसाकर ठग रहे साइबर अपराधी

हैदराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ डेटिंग स्कैम को लेकर महिलाओं को अलर्ट किया। ठग एआई तस्वीरों से आकर्षित कर पैसे ऐंठकर ब्लॉक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 01:55:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 01:55:53 PM (IST)
‘Boyfriend on Rent’ के नाम पर नया डेटिंग स्कैम, AI तस्वीरों से महिलाओं को फंसाकर ठग रहे साइबर अपराधी
‘Boyfriend on Rent’ के नाम पर नया डेटिंग स्कैम। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर किराए के बॉयफ्रेंड का फर्जीवाड़ा चल रहा है।
  2. ठग एआई जनरेटेड तस्वीरों से युवतियों को आकर्षित करते हैं।
  3. बुकिंग और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे लेते हैं।

डिजिटल डेस्क। हैदराबाद पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को सोशल मीडिया पर चल रहे 'किराए पर बॉयफ्रेंड' (Boyfriend on Rent) नाम के एक नए और खतरनाक डेटिंग स्कैम को लेकर अलर्ट किया है।

इस फर्जीवाड़े में जालसाज कम पैसों में बॉयफ्रेंड मुहैया कराने का लालच देकर युवतियों से पैसे ऐंठते हैं और बाद में उन्हें ब्लॉक कर देते हैं। पुलिस ने इसे लेकर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

AI जनरेटेड तस्वीरों का हो रहा इस्तेमाल

  • हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के मुताबिक, साइबर ठग इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर बेहद आकर्षक पोस्टर शेयर कर रहे हैं। इनमें मूवी डेट, कॉफी मीटिंग, शॉपिंग और इवेंट के लिए साथी उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है।

  • युवतियों को फंसाने के लिए आकर्षक युवाओं की एआई (AI) निर्मित फर्जी तस्वीरों का इस्तेमाल होता है। जब कोई लड़की इनसे संपर्क करती है, तो ये बुकिंग, सिक्योरिटी डिपॉजिट या एडवांस के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं और फिर तुरंत अकाउंट को ब्लॉक कर देते हैं।

  • ब्लैकमेलिंग और सुरक्षा का गंभीर खतरा

    • पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि यह मामला सिर्फ पैसों की ठगी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं की शारीरिक सुरक्षा को भी बड़ा खतरा है। इन गिरोहों द्वारा युवतियों को ब्लैकमेल और साइबर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) का शिकार भी बनाया जा सकता है।
    • पुलिस ने हिदायत दी है कि किसी भी अनजान प्रोफाइल के साथ अपनी निजी तस्वीरें, लोकेशन या मोबाइल नंबर कतई साझा न करें।

    1930 पर तुरंत करें शिकायत

    • साइबर क्राइम सेल ने सुझाव दिया है कि बिना वेरिफिकेशन वाले खातों से बचें और इंटरनेट पर मिले अजनबियों से अकेले में मिलने न जाएं। साथ ही, अभिभावकों को भी बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

  • किसी भी तरह की साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार होने पर पीड़ित बिना डरे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
  • यह भी पढ़ें- साइबर ठगों का नया पैंतरा: पुलिस से बचने के लिए तैनात किए 'हैंडलर', APK फाइल से चुरा रहे OTP