• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Cancelled Train List: नई दिल्ली-मालदा, हावड़ा-मोकामा सहित सैकड़ों ट्रेनें कैंसिल, 4 अक्टूबर तक रहेगा असर

Indian Railways Cancelled Trains: मोकामा नए रेल पुल के इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 384 ट्रेनों के रूट ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 02:33:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 02:33:02 PM (IST)
Cancelled Train List: नई दिल्ली-मालदा, हावड़ा-मोकामा सहित सैकड़ों ट्रेनें कैंसिल, 4 अक्टूबर तक रहेगा असर
बिहार में रेल यात्रियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर मेगा ब्लॉक।
  2. 338 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
  3. 384 ट्रेनों का रूट बदला गया।

डिजिटल डेस्क। बिहार में रेल यात्रियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। मोकामा के निकट गंगा नदी पर बने नए रेल ब्रिज को चालू करने के लिए रेलवे एक बड़ा मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर बनकर तैयार हुए इस नए ब्रिज को पुरानी लाइनों से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) और प्री-एनआई का कार्य किया जाएगा।

इस 15 दिनों के कार्य के कारण पटना-किऊल रूट भारी रूप से प्रभावित रहेगा, जिसके चलते कुल 338 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किया गया है।

किन स्टेशनों पर होगा इंटरलॉकिंग का काम?

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ (CPRO) सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह तकनीकी कार्य मुख्य रूप से दानापुर और सोनपुर रेल मंडलों के अंतर्गत किया जाएगा।

दानापुर मंडल- राजेंद्र पुल स्टेशन, टाल जंक्शन, ऊपरी हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा।

सोनपुर मंडल- दिनकर ग्राम सिमरिया।

इन स्टेशनों पर होने वाले इस तकनीकी काम की वजह से अगले 15 दिनों तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हालांकि, रेलवे का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।


किस तारीख को कितनी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?

इस ब्लॉक अवधि में प्रतिदिन अलग-अलग संख्या में गाड़ियां प्रभावित होंगी। सबसे कम 6 ट्रेनें 20 सितंबर को रद्द रहेंगी, जबकि 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा।

रद्द की गई ट्रेनों की संख्या

naidunia_image

384 गाड़ियों का बदला गया रूट

ट्रेनों के निरस्तीकरण के अलावा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई अन्य बदलाव भी किए हैं

डायवर्ट की गई ट्रेनें- इस पूरी अवधि में 384 गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है, यानी ये गाड़ियां अपने तय रास्ते से न जाकर परिवर्तित मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करेंगी।

आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेट)- 56 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा।

आंशिक शुरुआत (शॉर्ट ओरिजिनेट)- 67 गाड़ियां अपने प्रारंभिक स्टेशन की बजाय बीच के किसी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन निकलने से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

20 सितंबर 2026 को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
  • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
  • 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
  • 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
  • 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस

21 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

  • 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
  • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
  • 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
  • 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
  • 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
  • 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
  • 63275 किउल-पटना पैसेंजर
  • 63276 पटना-किउल पैसेंजर

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत... रीवा के लिए चलेंगी चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें