बेंगलुरु में बेटी की शर्मनाक करतूत... मां की प्राइवेट फोटो बॉयफ्रेंड को भेजी, अब प्रेमी संग हुई फरार
बेंगलुरु से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां को अपनी ही 23 वर्षीय बेटी के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी। बेटी पर आरोप ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 04:52:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 04:52:22 PM (IST)
बेंगलुरु में बेटी की शर्मनाक करतूतHighLights
- बेटी ने चोरी-छिपे खींचीं मां और महिला रिश्तेदारों की निजी तस्वीरें
- पढ़ाई के बहाने माता-पिता से मोबाइल लेकर प्रेमी को भेजीं फोटो
- फरार प्रेमी जोड़े के मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज
डिजिटल डेस्क। बेंगलुरु से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मां को अपनी ही 23 वर्षीय बेटी के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी। बेटी पर आरोप है कि उसने अपनी मां और परिवार की अन्य महिला सदस्यों की बेहद निजी तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे अपने प्रेमी को भेजे हैं।
पढ़ाई के बहाने मांगे फोन में मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें
शिकायत के अनुसार, युवती ने कुछ महीने पहले पढ़ाई करने का बहाना बनाकर अपने माता-पिता से मोबाइल फोन मांगा था। परिवार को शक तब हुआ जब करीब एक महीने पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर लंबी बात करते हुए पकड़ा गया। जब मां ने संदेह के आधार पर बेटी का फोन चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। फोन की गैलरी और चैट में मां और एक अन्य महिला रिश्तेदार की ऐसी निजी तस्वीरें मिलीं, जो उनकी जानकारी के बिना ली गई थीं।
प्रेमी के साथ साझा कीं तस्वीरें, फिर घर से भागकर की शादी
पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने न केवल ये तस्वीरें खींचीं, बल्कि उन्हें अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ साझा भी किया। घटना के उजागर होने के कुछ समय बाद ही युवती घर से भाग गई और परिवार को जानकारी मिली कि उसने उसी व्यक्ति से शादी कर ली है। अब युवती अपने पति (प्रेमी) के साथ फरार है।
जब्त हुए मोबाइल, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार
शिकायत मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने युवती और उसके पति, दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि के लिए इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितनी तस्वीरें साझा की गईं और क्या इस मामले में कोई ब्लैकमेलिंग का एंगल भी शामिल है।