• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मशार, स्लीपर बस में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, 47 किमी तक होती रही दरिंदगी

एक स्लीपर बस में 16 साल की नाबालिग से सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 01:35:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 01:36:43 PM (IST)
राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मशार, स्लीपर बस में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, 47 किमी तक होती रही दरिंदगी
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. राजधानी की सड़कों पर फिर हुई दरिंदगी
  2. नाबालिग के साथ बस में सामूहिक रेप
  3. पु्लिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक स्लीपर बस में 16 साल की नाबालिग से सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मैनपुरी की रहने वाली है पीड़िता

रेप की वारदात बीते 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं क्लास में पढ़ती है। मां की डांट से नाराज होकर वह नोएडा आ गई थी।


रात के समय भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां से आगे जाने के लिए उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर नोएडा सेक्टर-63 का रास्ता पूछा। बस के कंडक्टर ने सेक्टर-63 जाने की बात कहकर उसे बस में सवार कर लिया।

47 किमी तक होती रही दरिंदगी

बस में चढ़ने के बाद पीड़िता को अहसास हुआ कि उसमें कोई अन्य यात्री नहीं था। बस के चलते ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद चालक और कंडक्टर दोनों ने मिलकर चलती बस में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और यह दरिंदगी करीब 47 किमी तक जारी रही। वारदात के बाद आरोपियों ने देर रात उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- 3839 करोड़ का उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक फोरलेन कनेक्शन, धार का बदनावर बनेगा अहम पड़ाव

फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की देखरेख में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक कुलदीप और परिचालक संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम जांच के लिए साक्ष्य जुटाएगी।

यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, एमपी से पांच हजार शिक्षक जुटे