• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

दिल्ली हाई कोर्ट और एयरपोर्ट समेत 5 प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

स्वतंत्रता दिवस के जश्न से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:51:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 02:51:23 PM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट और एयरपोर्ट समेत 5 प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
धमकी के बाद हाई कोर्ट में जांच करने पहुंची पुलिस टीम। एएनआई

HighLights

  1. दिल्ली एयरपोर्ट, हाईकोर्ट समेत पांच जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
  2. धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है
  3. दिल्ली हाई कोर्ट व साकेत डीएम ऑफिस खाली कराए गए, सर्च ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के जश्न से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली की पांच प्रमुख और अति-संवेदनशील जगहों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इन स्थानों में दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, साकेत स्थित डीएम ऑफिस और दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 शामिल हैं।

इमारतें कराई गईं खाली

ईमेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत सभी पांचों स्थानों पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर इमारतों को तुरंत खाली कराया गया और विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दमकल अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, अब तक की गहन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई है।


दिल्ली हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी (वकील) कुणाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह धमकी पहली नजर में फर्जी प्रतीत होती है। परिसर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा बल व स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे प्रांगण की बारीकी से जांच की जा रही है। डरने या पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी में अभेद्य सुरक्षा

सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए डीसीपी (नॉर्थ) राजा बांठिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पिछले कई दिनों से विशेष योजना पर काम चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में आतंकवाद विरोधी अभियान, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया बल और वीआईपी सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

लगभग 20 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती

15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लगभग 15,000 से 20,000 जवानों को तैनात किया गया है। लाल किला और आसपास के लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरों, 'अभिज्ञान' ऐप और आधुनिक वीडियो एनालिटिक्स की मदद से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और रूट डायवर्सन के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। पार्किंग पास जारी किए गए हैं ताकि सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों से आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।