-1779201139890-1779266695715-1779266703252_v_m.webp)
डिजिटल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी और भयंकर लू (Heatwave) का सामना करना पड़ेगा। तीखी धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 25 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे धूप की तपिश और ज्यादा महसूस होगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं (लू) चलेंगी, जिससे राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा में बहुत ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 187 दर्ज किया गया, जो कि 'मध्यम' (Moderate) श्रेणी में आता है। वहीं, एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में भी हवा का स्तर मध्यम से लेकर खराब श्रेणी के बीच बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग और डॉक्टरों ने इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:...
यह भी पढ़ें- मौसम: इंदौर में दिन का पारा 1.6 डिग्री आया नीचे, मंगलवार को 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान