Independence Day 2026: 15 अगस्त के लिए दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रास्ते बंद, कई मार्ग डायवर्टेड...देखें पूरा रूट
15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध जारी किए हैं। जानिए सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के पास बंद रहने...और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:56:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 03:06:12 PM (IST)
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट डायवर्जन और गाइडलाइंस। (फाइल फोटो) नेशनल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और समारोह के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त की सुबह सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले के आसपास के जरूरी रास्ते आम लोगहों के लिए बंद रहेंगे। इन रास्तों पर केवल वैध पार्किंग लेबल (Parking Labels) वाली गाड़ियां की जाने की अनुमति होगी।
15 अगस्त को पूरी तरह बंद रहने वाले मार्ग (सुबह 4:00 से 10:00 बजे तक)
निम्नलिखित सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी-
- नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक
- लोथियन रोड: जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक
- एसपी मुखर्जी मार्ग: एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक
- चांदनी चौक रोड: फाउंटेन चौक से लाल किला
- निषाद राज मार्ग: रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
- एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड: नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें
- रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट
बिना पार्किंग लेबल वाले वाहन इन मार्गों से बचें
यातायात पुलिस ने बिना पास वाले वाहनों को सुबह 4 से 10 बजे के बीच निम्नलिखित इलाकों में न जाने की सलाह दी है-
- इंडिया गेट (सी-हेक्सागन), कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग।
- निजामुद्दीन खत्ता से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक रिंग रोड।
- सलीमगढ़ बाईपास के रास्ते आउटर रिंग रोड।
कम्यूटरों के लिए वैकल्पिक मार्ग (Alternative Routes)
यातायात की सुगमता के लिए दिल्ली पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं-
- उत्तर से दक्षिण आवाजाही (North-South Movement):अरविंदो मार्ग - सफदरजंग रोड - कमल अतातुर्क मार्ग - कौटिल्य मार्ग - एसपी मार्ग - 11 मूर्ति - मदर टेरेसा क्रीसेंट - पार्क स्ट्रीट - मंदिर मार्ग - पंचकुइयां रोड - रानी झांसी रोड।
- पूर्व से पश्चिम आवाजाही (East-West Movement): NH-24/NH-9 - निजामुद्दीन खत्ता - बारापुला रोड - रिंग रोड। इसके अलावा DND से बारापुला/रिंग रोड का उपयोग भी कर सकते हैं।
- ट्रांस-यमुना से उत्तर दिल्ली (Trans-Yamuna Movement): पुस्ता रोड - जीटी रोड - युधिष्ठिर सेतु - आईएसबीटी कश्मीरी गेट।
व्यावसायिक वाहनों और बसों पर प्रतिबंध
- मालवाहक वाहन (Goods Vehicles): 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12:00 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11:00 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- अंतर्राज्यीय बसें (Interstate Buses): महाराणा प्रताप आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतर्राज्यीय बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
- डीटीसी व सिटी बसें: कश्मीरी गेट और निजामुद्दीन खत्ता के बीच रिंग रोड पर 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक सिटी बसें नहीं चलेंगी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
यात्रियों के लिए सुरक्षा और सामान्य निर्देश
- समय से पहले निकलें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन संकेतों का पालन करने की सलाह दी है।
- संदिग्ध वस्तुओं को न छुएं: किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को देखने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचित करें या हेल्पलाइन पर कॉल करें।
- समारोह में ले जाने पर पाबंदी: लाल किला जाने वाले दर्शक/अतिथि अपने साथ बैग, छाता, कैमरा, दूरबीन, पानी की बोतल, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स जैसी सामग्री न लाएं।