
डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सड़क परिवहन के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएमआरसी 18 मई 2026 से नई व्यवस्था लागू करेगी।
DMRC के अनुसार, हर सोमवार 6 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से कुल 24 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य व्यस्त दिनों में यात्रियों को बेहतर और निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी पर लगातार नजर रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मांग के अनुरूप आगे भी अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डीएमआरसी ने कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने का फैसला लिया है। इसके तहत अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे और अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं बैगेज स्कैनर भी सक्रिय किए जाएंगे। फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो का विस्तृत नेटवर्क पहले से ही रेलवे स्टेशनों, प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT), एयरपोर्ट टर्मिनलों, नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है।
DMRC will introduce 24 additional train trips from 06 additional trains every Monday starting from 18th May 2026 and on other days, as and when required. This capacity expansion aims to ensure uninterrupted service and efficient passenger management during increased passenger… pic.twitter.com/Oc297C1OIK
— ANI (@ANI) May 17, 2026
डीएमआरसी का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।