Eid-ul-Fitr 2026: भारत समेत दुनियाभर में कब मनाई जाएगी ईद? जानें चांद दिखने का समय और लेटेस्ट अपडेट
पवित्र रमजान माह के समापन के साथ ही अब विश्वभर में ईद-उल-फितर 2026 की तारीख को लेकर उत्सुकता चरम पर है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 04:51:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 04:51:13 PM (IST)
भारत समेत दुनियाभर में कब मनाई जाएगी ईद। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- भारत समेत दुनियाभर में कब मनाई जाएगी ईद।
- जानें चांद दिखने का समय और लेटेस्ट अपडेट।
- खाड़ी देशों का हाल - सऊदी अरब और UAE
डिजिटल डेस्क। पवित्र रमजान माह के समापन के साथ ही अब विश्वभर में ईद-उल-फितर 2026 की तारीख को लेकर उत्सुकता चरम पर है। इस साल ईद शुक्रवार, 20 मार्च को मनाए जाने की प्रबल संभावना है। हालांकि, ईद की सटीक तारीख पूरी तरह से शव्वाल के चांद के दीदार पर निर्भर करेगी।
दिल्ली-एनसीआर में चांद दिखने का समय
![naidunia_image]()
भारत में मुस्लिम समुदाय बेसब्री से चांद का इंतजार कर रहा है। खगोलीय गणनाओं और शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चांद दिखने का संभावित समय यहां दिया गया है।
चांद दिखने की संभावना - 19 मार्च की शाम
अनुमानित समय - दिल्ली-एनसीआर में शाम करीब 6:24 बजे से 6:58 बजे के बीच चांद नजर आ सकता है।
संभावित ईद - यदि 19 मार्च को चांद दिख जाता है, तो भारत में 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। यदि चांद नजर नहीं आता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे कर 21 मार्च को ईद होगी।
खाड़ी देशों का हाल - सऊदी अरब और UAE
![naidunia_image]()
खाड़ी देशों में भी ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। वहां से मिल रहे अपडेट्स के मुताबिक, सऊदी अरब में चांद नजर नहीं आने के कारण रमजान के 30 दिन पूरे होने की पुष्टि की गई है। ऐसे में वहां भी 20 मार्च को ईद मनाए जाने के स्पष्ट संकेत हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) - यूएई में 19 मार्च की शाम को 'चांद रात' के रूप में चांद देखने की तैयारी है। अंतिम आधिकारिक घोषणा वहां की मून साइटिंग कमेटी (Moon Sighting Committee) के फैसले के बाद ही की जाएगी।
श्रद्धा और उल्लास का माहौल
भारत में फिलहाल रमजान के आखिरी दिन चल रहे हैं। अकीदतमंद पूरी श्रद्धा के साथ रोजे रख रहे हैं और इबादत में मशगूल हैं। बाजारों में भी ईद की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है।
चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों से ईद की नमाज का समय घोषित कर दिया जाएगा। ईद-उल-फितर भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जो रमजान के कठिन उपवास (रोजों) के बाद अल्लाह के इनाम के रूप में मनाया जाता है।