PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म! इस तारीख को आपके खाते में आ सकते हैं 23वीं किस्त के 2-2 हजार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक मिलने के बाद, अब लाभार्थी किसान बेसब्री से 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installmen ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 04:50:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 04:50:59 PM (IST)
किसानों को राहत देने इस दिन आ सकती है 23वीं किस्त।HighLights
- मौसम विभाग के कम बारिश के पूर्वानुमान के बीच अपडेट
- किसानों को राहत देने इस दिन आ सकती है 23वीं किस्त
- 2024-2025 के पैटर्न से समझें कब ट्रांसफर होंगे ₹2,000
डिजिटल डेस्क। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए जून का महीना बेहद अहम साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक मिलने के बाद, अब लाभार्थी किसान बेसब्री से 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का इंतजार कर रहे हैं। जून की शुरुआत के साथ ही कृषि मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष की इस पहली किस्त को ट्रांसफर करने की कूट तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनके बैंक खातों में ₹2,000 की सम्मान राशि किस तारीख को जमा होगी?
हालांकि, केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की किसी निश्चित तारीख का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो किस्त जारी होने की तारीख को लेकर एक मजबूत अनुमान सामने आ रहा है।
पिछले 3 सालों में कब-कब आई किस्त?
कृषि मंत्रालय के पिछले 2 से 3 सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वित्तीय वर्ष की पहली किस्त जून, जुलाई या अगस्त के शुरुआती दिनों में ही जारी की जाती रही है:
- साल 2023: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त 27 जुलाई को ट्रांसफर की गई थी।
- साल 2024: योजना की 17वीं किस्त 18 जून को किसानों के खातों में आई थी।
- साल 2025: पिछले वर्ष सरकार ने 2 अगस्त को किस्त की राशि जारी की थी।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ा झटका... अब सफर में रात को नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदला नियम
किस्त पाने के लिए विधिक ई-केवाईसी (e-KYC) है अनिवार्य
कृषि मंत्रालय के विधिक नियमों के अनुसार, जिन किसानों ने अभी तक अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन (Land Verification) की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी जो आधार से जुड़े हैं और जो पूरी तरह वैध है।
भले ही सरकार की तरफ से अभी अंतिम आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन सूखे के इनपुट को देखते हुए कृषि मंत्रालय जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में देश के करोड़ों किसानों को यह विधिक सौगात दे सकता है।