अब किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये, PM Kisan Samman Nidhi की राशि बिहार बजट में बढ़ी
PM Kisan Samman Nidhi: बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 में नीतीश सरकार ने अन्नदाताओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य सरकार ने किसानों की आर्थ ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 06:07:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 06:07:18 PM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi की राशि बढ़ीHighLights
- बिहार के किसानों को अब मिलेंगे ₹9,000 सालाना, नई योजना का ऐलान
- कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि: बिहार सरकार देगी ₹3,000 की अतिरिक्त राशि
- फरवरी में आ सकती है PM-किसान की 22वीं किस्त; e-KYC कराना अनिवार्य
डिजिटल डेस्क। बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 में नीतीश सरकार ने अन्नदाताओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य सरकार ने किसानों (PM Kisan Samman Nidhi) की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए 'जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना' शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।
केंद्र के 6,000 + राज्य के 3,000 = कुल 9,000 रुपये
बिहार सरकार की इस नई योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को अब केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 6,000 रुपये के अतिरिक्त 3,000 रुपये सालाना राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इस प्रकार, बिहार के किसानों को अब हर साल कुल 9,000 रुपये की सम्मान निधि प्राप्त होगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब केंद्र स्तर पर पीएम-किसान की राशि बढ़ाने की मांग तो हो रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
22वीं किस्त और जरूरी प्रक्रियाएं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की प्रबल संभावना है। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी अगली किस्त बिना किसी बाधा के प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित कार्य तत्काल पूरे कर लें:
- e-KYC: पोर्टल पर जाकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें।
- आधार सीडिंग: बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं।
- भू-लेख सत्यापन: सुनिश्चित करें कि आपके भूमि दस्तावेज अपडेटेड हैं।
बिहार बना मिसाल, केंद्र से अब भी उम्मीद
बिहार सरकार का यह फैसला अन्य राज्यों के लिए एक नजीर बन सकता है। जहां एक तरफ देशभर के किसान संगठन केंद्रीय बजट से राशि बढ़ाकर 9,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं, वहीं बिहार ने अपने बजट में पहले ही इसे लागू कर किसानों को बड़ी राहत दे दी है।