• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग ने कृपाण से किया अटैक, अस्पताल में भर्ती

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निहंग ने उन पर कृप...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 03:06:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 03:15:32 PM (IST)
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग ने कृपाण से किया अटैक, अस्पताल में भर्ती
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला

HighLights

  1. पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला
  2. जानकारी के अनुसार, निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया
  3. इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल बताया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में उनके हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे।

हमलावर ने गाड़ी से उतरते ही किया हमला

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया है। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी घायल बताया जा रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम जैसे ही गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, वैसे ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।


इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद सुरक्षा दल उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गया।

VIDEO | Maharashtra: Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal has been taken to a hospital after he was reportedly attacked inside a Gurudwara in Nanded. More details awaited.

(Source: Third Party)

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/RvZkrc0nNv

— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुद्वारा परिसर और आसपास के समूचे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। हमलावर की पहचान, उसके वहां पहुंचने के मकसद और हमले की मुख्य वजह को लेकर जांच जारी है। वहीं डॉक्टरों द्वारा उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में रासुका आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, वाहन घेरा, वर्दी फाड़ी... थाने को बम से उड़ाने की दी धमकी

अमृतसर में भी हो चुका है हमला

गौरतलब है कि इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को भी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वह अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत हाथ में बरछी लेकर व्हीलचेयर पर सेवादार के रूप में पहरा दे रहे थे। तब नारायण सिंह चौरा नाम के शख्स ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे और हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया था।