
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। मानसून (Monsson) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 जून और 1 जुलाई को कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल (Weather Update Today) सकती हैं।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लगातार बारिश के चलते कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने खनन क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक मानसून का प्रभाव बना रहेगा। मध्य प्रदेश में 2 से 4 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
वहीं कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गुजरात में मानसून तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जुलाई के बाद राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी अच्छी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड समेत कई राज्यों में अगले कई दिनों तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है।
Daily Weather Briefing (29.06.2026)
Heavy to very heavy rainfall at many places with extremely heavy rainfall likely at isolated places over Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim on 29th June & over Konkan & Goa on 29th and on 02nd & 03rd July; Madhya Maharashtra on 02nd & 03rd… pic.twitter.com/2lUczRPprD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 29, 2026
मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते मछुआरों को 3 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
कोंकण-गोवा, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में समुद्री गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है। मानसून के सक्रिय दौर के बीच मौसम विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।