• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर कई मंत्री और उनके बेटे... हनी ट्रैप का बनाना चाहते थे शिकार

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जैश ने पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के वरिष्ठ मंत्रियों और उनके परिजनों को निशाना बनाने के लिए 'हनी-ट्रैप' का बड़ा ताना-बाना ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 04:05:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 04:05:35 PM (IST)
जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर कई मंत्री और उनके बेटे... हनी ट्रैप का बनाना चाहते थे शिकार
जैश और ISI ने रची मंत्रियों को हनी-ट्रैप में फंसाने की साजिश

HighLights

  1. जैश और ISI ने रची मंत्रियों को हनी-ट्रैप में फंसाने की साजिश
  2. बंगाल STF का खुलासा: मंत्रियों के बेटों के अपहरण की थी योजना
  3. झारखंड की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्पिता सरकार गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' की एक अत्यंत खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जैश ने पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के वरिष्ठ मंत्रियों और उनके परिजनों को निशाना बनाने के लिए 'हनी-ट्रैप' का बड़ा ताना-बाना बुना था, जिसके लिए बड़े पैमाने पर युवतियों की भर्ती करने की योजना बनाई गई थी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के परिवार थे निशाने पर

STF अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मॉड्यूल की मुख्य कमान पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था 'इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस' (ISI) के हाथों में थी। ISI ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर निशाना बनाने और राज्य के मंत्रियों के साथ-साथ उनके बेटों को अपने जाल में फंसाने की जिम्मेदारी इस नेटवर्क को सौंपी थी। इसके लिए कम उम्र की युवतियों को भारी भरकम रकम का लालच देकर इस गिरोह में शामिल करने की कोशिश जारी थी।


फिरौती और अपहरण की भी थी योजना

सुरक्षा एजेंसियों की तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि जैश केवल जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह मंत्रियों के बेटों का अपहरण कर मोटी रकम वसूलने के फिराक में भी था। खुफिया ब्यूरो (IB) के अधिकारियों का कहना है कि आतंकी संगठनों द्वारा अपनाए जा रहे इस नए तरीके से सुरक्षा तंत्र के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है।

ISI का नया 'लो-रिस्क' पैंतरा

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक बम धमाकों की तुलना में ऐसे ब्लैकमेलिंग और हनी-ट्रैप ऑपरेशन्स में पकड़े जाने का जोखिम बहुत कम होता है। विस्फोटों के बाद फॉरेंसिक साक्ष्य मिलने से आतंकी मॉड्यूल जल्दी बेनकाब हो जाते हैं, इसी से बचने के लिए ISI अब इस तरह की छद्म रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बनाने और भारतीय खुफिया जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास तक पहुंचाने का खेल भी सामने आ चुका है।

डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल और फर्जी वर्दी की कोशिश

पश्चिम बंगाल STF ने इस मामले में झारखंड निवासी 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड्स, डिजिटल फुटप्रिंट्स और कोलकाता दौरों की गहनता से पड़ताल कर रही है। इसके अलावा, यह मॉड्यूल दिल्ली के जंतर-मंतर पर उपद्रव फैलाने और पुलिस की वर्दी हासिल कर वीआईपी इलाकों तक पहुंच बनाने की फिराक में भी लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें- भिलाई की सोनम अब हांगकांग में दिखाएंगी दम: भारतीय नेटबॉल टीम में चयन से छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान