रेल यात्रियों को बड़ा झटका... अब सफर में रात को नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदला नियम
अगर आप लेट नाइट डिनर करना पसंद करते हैं तो सफर के दौरान अपनी यह आदत बदलनी होगी। ट्रेनों में अब देर रात भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी। रात 11 से सुबह छह ब ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 04:58:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 04:58:21 PM (IST)
ट्रेनों में लेट नाइट डिनर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका।HighLights
- ट्रेनों में लेट नाइट डिनर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका
- IRCTC ने रात 11 से सुबह 6 बजे तक पैंट्री पर लगाई रोक
- रात को पैंट्री बंद होने से बढ़ सकता है अवैध वेंडरों का दबदबा
डिजिटल डेस्क। अगर आप लेट नाइट डिनर करना पसंद करते हैं तो सफर के दौरान अपनी यह आदत बदलनी होगी। ट्रेनों में अब देर रात भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी। रात 11 से सुबह छह बजे तक पैंट्री सेवा बंद रहेगी। इस दौरान न तो खाने-पीने की वस्तुएं मिलेंगी और न ही गर्म पानी या चाय मिल सकेगी।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन-आईआरसीटीसी (IRCTC New Food Rule 2026) ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इससे अब देर रात भोजन करने वाले यात्रियों को घर से टिफिन पैक करा कर ले जाना होगा या फिर स्टेशन पर उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुओं से भूख मिटानी होगी।
पैंट्री की साफ-सफाई व मेंटेनेंस के लिए रात्रि सेवा बंद
यात्रियों से जुड़ी यह सुविधा बंद किए जाने को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से कहा गया है कि रात में पैंट्री कार की साफ-सफाई व अन्य मेंटेनेंस के काम कराए जाएंगे। यात्रियों को पैंट्री कार से स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्यकर खान-पान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पैंट्री कार की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी-छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 और 3 जून को लेकर चेतावनी जारी
अवैध वेंडरों का बढ़ सकता है दबदबा
रात में पेंट्रीकार बंद होने से ट्रेनों में अवैध वेंडरों का दबदबा बढ़ सकता है। अधिकृत वेंडर की आड़ में अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़ेंगे और यात्रियों से चाय प्रति कप, पानी प्रति बोतल आदि की अधिक कीमत वसूलेंगे। इससे यात्रियों को परेशानी होने के साथ-साथ रेलवे की छवि भी खराब होगी।