
डिजिटल डेस्क। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस को करारा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दिग्गज नेता गौरव गोगोई को अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में पराजय का स्वाद चखना पड़ा है। उन्हें भाजपा के अनुभवी नेता और पूर्व स्पीकर हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने लगभग 20,000 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है।
जोरहाट की यह जंग 'अनुभव बनाम नई पहल' के रूप में देखी जा रही थी। गौरव गोगोई, जो वर्तमान में सांसद हैं, पहली बार विधानसभा की दहलीज लांघने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, हितेंद्र नाथ गोस्वामी इस क्षेत्र के पुराने खिलाड़ी रहे हैं। यह उनकी पांचवीं जीत है। गोस्वामी ने तीन बार असम गण परिषद (AGP) और अब लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर इस सीट को अपने नाम कर अपनी 'अजेय' छवि को बरकरार रखा है।
अहोम समुदाय के गढ़ के रूप में जानी जाने वाली जोरहाट सीट गौरव गोगोई के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न थी। इसके कई कारण थे:
यह भी पढ़ें- TMC के बागी के आगे फेल होगा ग्लैमर! जानें ममता की ग्लैमरस उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी की सीट का हाल
9 अप्रैल को हुए मतदान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या भाजपा अहोम बहुल इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी। हितेंद्र नाथ गोस्वामी की जीत ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा का सांगठनिक ढांचा और विकास का एजेंडा मतदाताओं के बीच गहराई तक पहुंचा है। 20,000 वोटों का अंतर यह दर्शाता है कि भाजपा विरोधी लहर बनाने की कांग्रेस की कोशिशें जोरहाट में नाकाम साबित हुईं।