आखिरकार ममता बनर्जी ने मान ली हार? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के बायो ने बढ़ाई सियासी हलचल, बंगाल की राजनीति में नए संकेत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के X बायो अपडेट ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 01:14:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 01:21:12 PM (IST)
ममता बनर्जी के अपडेटेड बायो से बढ़ी सियासी अटकलेंHighLights
- ममता बनर्जी ने X बायो किया अपडेट
- भाजपा से हार के बाद नई चर्चा
- टीएमसी की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट किया गया बायो है, जिसने राज्य की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
ममता बनर्जी ने हाल ही में अपने X अकाउंट का बायो बदलते हुए खुद को “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)” बताया है। उनके इस बदलाव को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पहले क्या लिखा था?
इससे पहले ममता बनर्जी के बायो में लिखा था, “अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष। पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री।” हालांकि अब इसमें बदलाव करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख किया है।नए बायो में लिखा गया है, “अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)।”
क्या है राजनीतिक मायने?
भाजपा से चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने अपना पद छोड़ने से इनकार किया था। ऐसे में उनके सोशल मीडिया बायो में किया गया यह बदलाव कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव भविष्य की रणनीति या सत्ता से दूरी के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस बदलाव को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ युग का आगाज, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; दिलीप घोष समेत 5 मंत्री बने
सुवेंदु अधिकारी ने सीए पद की ली शपथ
आज यानी 09 मई, 2026 को सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।