दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे भ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 12:08:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 12:09:52 PM (IST)
HighLights
- एक ही परिवार के 9 से 10 लोग मौजूद थे
- परिवार धुएं और लपटों के बीच फंस गया
- घायल तीन बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक ही परिवार के 9 से 10 लोग मौजूद थे
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय इमारत के भीतर एक ही परिवार के 9 से 10 लोग मौजूद थे, जो अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
![naidunia_image]()
परिवार धुएं और लपटों के बीच फंस गया
बताया जा रहा है कि आग संभवतः ग्राउंड फ्लोर पर हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जहां कॉस्मेटिक और अन्य दुकानों का संचालन होता है। आग तेजी से निचली मंजिलों से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे ऊपर रह रहा परिवार धुएं और लपटों के बीच फंस गया।
घायल तीन बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल तीन बच्चों को पालम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर एंबुलेंस की तैनाती की गई थी, हालांकि संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियों के कारण कुछ वाहनों को दूर खड़ा करना पड़ा।