
डिजिटल डेस्क: लोकसभा में सोमवार के भारी हंगामे के बाद मंगलवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। विपक्ष के शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो फिर से हंगामा होने लगा। इसके चलते कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। 2 बजे सदन दोबारा शुरू होने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन उन्होंने चीन से जुड़े मुद्दे को उठाने की कोशिश की, जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई।
राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखने पर अड़े रहे। आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन सत्ता पक्ष ने कहा कि जिस विषय को उठाया जा रहा है, वह सदन के नियमों के अनुरूप नहीं है।
लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब से जुड़े मैगजीन आर्टिकल का हवाला दे रहे हैं। रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सदन की कार्यवाही को जानबूझकर बाधित कर रहे हैं।
हंगामे के दौरान किसी सदस्य द्वारा चेयर को संबोधित करते हुए ‘यार’ शब्द का प्रयोग किया गया। इस पर आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह संसद है और यहां मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘यार’ शब्द का प्रयोग संसदीय भाषा के अनुरूप नहीं है।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "Modi ji is rattled. The (US-India) trade deal, which was stalled for the past few months, was signed by Narendra Modi last night. There is extreme pressure on him. Narendra Modi ji's image can get damaged. The main thing is… pic.twitter.com/0z6fLFGV0p
— ANI (@ANI) February 3, 2026
बढ़ते हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को दोबारा 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने नरेश उत्तम पटेल का नाम लिया। सत्ता पक्ष का तर्क रहा कि जब किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, तो उसका हवाला सदन में नहीं दिया जा सकता।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी घबराए हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से रुका हुआ (अमेरिका-भारत) व्यापार समझौता कल रात नरेंद्र मोदी ने कर दिया। उन पर बहुत दबाव है। नरेंद्र मोदी जी की छवि खराब हो सकती है। मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री की छवि खराब हो गई है। जनता को इस बारे में सोचना चाहिए। पहली बार विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई। नरेंद्र मोदी ने इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत को बेच दिया है क्योंकि उनकी छवि खराब हो गई है।"
उन्होंने देश को बेच दिया है। नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी छवि बनाई, वही अब इस छवि को बिगाड़ रहे हैं... अमेरिका में अडानी जी पर एक मामला चल रहा है, असल में यह मामला मोदी जी पर ही है... एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जिसे अमेरिका ने अभी तक जारी नहीं किया है। इसकी वजह से भी दबाव है। ये दो मुख्य दबाव बिंदु हैं। देश को यह समझना चाहिए।"