
डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी के दाम (CNG Price Hike) भी बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में सीएनजी अब 2 रुपए प्रति किलो महंगी मिलेगी।
भारत अपनी जरूरत की 50 प्रतिशत से अधिक प्राकृतिक गैस आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की मांग बढ़ने और आपूर्ति में कमी के कारण गैस कंपनियों की खरीद लागत लगातार बढ़ रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) जैसी कंपनियों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का असर अब ग्राहकों तक पहुंचाना मजबूरी बन गया है।
VIDEO | Delhi: As petrol and diesel prices go up by Rs 3 per litre each and CNG prices rise by Rs 2 per kg, a consumer at a fuel station in Dhaula Kuan says, "It is making a big difference. It should be cheaper. We are not even getting enough fare. Customers are not willing to… pic.twitter.com/HTPJfXu5oW
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी आपूर्ति की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के पास है। वहीं मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) सेवाएं देती है।
एमजीएल ने एक दिन पहले मुंबई क्षेत्र में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपए प्रति किलो कर दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि आईजीएल भी जल्द दाम बढ़ा सकती है। अब दिल्ली-एनसीआर में भी कीमतें बढ़ा दी गई हैं।
| शहर का नाम | संशोधित दर (रुपये प्रति किलोग्राम) |
|---|---|
| दिल्ली (NCT of Delhi) | Rs. 79.09 |
| नोएडा (Noida) | Rs. 87.70 |
| गाजियाबाद (Ghaziabad) | Rs. 87.70 |
| मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) | Rs. 87.58 |
| मेरठ (Meerut) | Rs. 87.58 |
| शामली (Shamli) | Rs. 87.58 |
| गुरुग्राम (Gurugram) | Rs. 84.12 |
| रेवाड़ी (Rewari) | Rs. 83.70 |
| करनाल (Karnal) | Rs. 83.43 |
| कैथल (Kaithal) | Rs. 84.43 |
| कानपुर (Kanpur) | Rs. 90.42 |
| हमीरपुर (Hamirpur) | Rs. 90.42 |
| फतेहपुर (Fatehpur) | Rs. 90.42 |
| अजमेर (Ajmer) | Rs. 88.44 |
| पाली (Pali) | Rs. 88.44 |
| राजसमंद (Rajsamand) | Rs. 88.44 |
| महोबा (Mahoba) | Rs. 85.42 |
| बांदा (Banda) | Rs. 85.42 |
| चित्रकूट (Chitrakoot) | Rs. 85.42 |
| हापुड़ (Hapur) | Rs. 88.70 |
| गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) | Rs. 87.70 |
| ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) | Rs. 87.70 |
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस निर्यात का रास्ता इसी स्ट्रेट से होकर गुजरता है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच UAE दौरा PM Modi का मास्टरस्ट्रोक! तेल और LNG समझौतों पर टिकी दुनिया की नजरें
ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है।