Petrol Diesel Price Hike: दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू
शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रत ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 07:31:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 08:04:33 AM (IST)
दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगाHighLights
- दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
- पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा
- नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गई हैं
डिजिटल डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
2022 के बाद पहली बार हुए इस इजाफे के बाद ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं।
ईंधन का प्रकार पुरानी कीमत (₹/लीटर) नई कीमत (₹/लीटर)
नियमित पेट्रोल ₹94.77 ₹97.91
प्रीमियम पेट्रोल ₹102-₹104₹ 105.14-₹107.14
नियमित डीजल ₹87.67 ₹90.78
बढ़ोतरी के कारण
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के अनुसार, तेल कंपनियों ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को देखते हुए लिया है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आज सुबह से बढ़ीं कीमतें, पेट्रोल 109.70 रुपये लीटर
युद्ध की स्थिति ने आपूर्ति श्रृंखला में किल्लत पैदा कर दी है, जिससे लागत बढ़ गई है। 2022 के बाद यह कीमतों में हुआ पहला बड़ा बदलाव है, जो आने वाले दिनों में परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को भी प्रभावित कर सकता है।