• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजी AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार

त्योहारों से पहले पंजाब में अमन-शांति बिगाड़ने की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 12:53:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 12:53:14 PM (IST)
पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजी AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क तोड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपी के पास AK-47 राइफल बरामद हुई
  2. शुरुआती जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया
  3. विदेश में बैठे तत्वों से संपर्क का आरोप।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। त्योहारों से पहले पंजाब की अमन-शांति को प्रभावित करने की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम करने का दावा किया है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से AK-47 राइफल, मैगजीन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीजीपी पंजाब गौरव यादव की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अमृतसर रूरल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों की यह खेप बरामद की। AK-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बा पुत्र भोला सिंह निवासी चीमा खुर्द, थाना सराए अमानत खां, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।


naidunia_image

विदेश में बैठे तत्वों से संपर्क

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के विदेशी कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। जांच के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे देश विरोधी तत्वों के संपर्क में था। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पाकिस्तान से पहुंची हथियारों की खेप

जांच में शुरुआती तौर पर सामने आया है कि बरामद हथियारों की खेप पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत भेजी गई थी। मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ असला एक्ट (आर्म्स एक्ट) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे किसी बड़ी वारदात की योजना थी या नहीं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि पंजाब की अमन-शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।