• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

पुणे में 'राजा रघुवंशी' जैसा मामला: शादी के लिए बुक थे पैलेस और प्राइवेट प्लेन... मंगेतर ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, किले से खाई में धकेला

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह पुणे के केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 03:44:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 03:45:29 PM (IST)
  • Join करें
पुणे में 'राजा रघुवंशी' जैसा मामला: शादी के लिए बुक थे पैलेस और प्राइवेट प्लेन... मंगेतर ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, किले से खाई में धकेला
केतन अग्रवाल की मौत मामले में हत्या की जांच शुरू

HighLights

  1. मंगेतर और दोस्त पर खाई में धकेलने का आरोप
  2. लोहगढ़ किले में 400 फीट गहरी खाई में गिरे
  3. नवंबर में होने वाली थी केतन अग्रवाल की शादी

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जहां पत्नी सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। अब महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने भी इसी तरह कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआत में जिसे हादसा माना जा रहा था, अब पुलिस उसी घटना की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।

लोहगढ़ किले पर मौत बनी रहस्य

पुणे के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय युवा कारोबारी और ट्रेकर केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून की सुबह महाराष्ट्र के ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय केतन अपने परिवार और दोस्तों के साथ किले पर गए थे और तस्वीरें ले रहे थे। शुरुआती जांच में तेज हवाओं के कारण संतुलन बिगड़ने से गिरने की बात सामने आई थी और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।


मंगेतर का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे किले पर

केतन अपनी मंगेतर और दो करीबी दोस्तों के साथ लोहगढ़ किले पर पहुंचे थे। यह यात्रा मंगेतर का आने वाला जन्मदिन मनाने के लिए की गई थी। लेकिन मंगलवार को पुणे पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मंगेतर और दोस्त पर हत्या का आरोप

पुणे पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त ने कथित तौर पर उसे गहरी खाई में धकेल दिया और इस घटना को हादसा बताने की कोशिश की।

पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। अब पूरे मामले की जांच हत्या के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

परिवार ने की थी शादी की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की शादी नवंबर में होने वाली थी। दोनों परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक महल भी बुक किया था। केतन अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। उनकी अचानक मौत ने परिवार और परिचितों को हैरान कर दिया है।

इतिहास से जुड़ा है लोहगढ़ किला

लोहगढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है, जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस रहस्यमयी मौत से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।