फिर आएगी आफत! उत्तर भारत के 5 राज्यों में भारी बारिश और ओलों का अलर्ट, देखें सैटेलाइट तस्वीरें
भारत और पाकिस्तान के ऊपर 1000 किमी लंबी बादलों की घनी परत देखी गई है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पंज ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 07:10:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 07:10:16 PM (IST)
भारत-पाकिस्तान के ऊपर 1000 km तक छाए बादल।HighLights
- भारत-पाकिस्तान के ऊपर 1000 km तक छाए बादल।
- हिमाचल-पंजाब समेत 5 राज्यों में दिखेगा असर।
- अचानक मौसम बदलने और बिजली गिरने का अलर्ट।
डिजिटल डेस्क। देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है। सैटेलाइट तस्वीरों ने उत्तर-पश्चिमी भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के ऊपर एक डराने वाला मंजर कैद किया है।
आसमान में लगभग 1000 किलोमीटर लंबी बादलों की घनी पट्टी छा गई है, जो एक बेहद शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने का संकेत दे रही है।
सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ 'बादलों का घेरा'
![naidunia_image]()
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा सैटेलाइट इमेजरी में देखा जा सकता है कि भूमध्य सागर से उठे इस विक्षोभ ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और सीमा पार पाकिस्तान तक अपना कब्जा जमा लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वायुमंडल में नमी और भारी अस्थिरता के कारण इतने बड़े पैमाने पर बादलों का निर्माण हुआ है।
इन 5 राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा
![naidunia_image]()
इस मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिमी भारत के इन राज्यों में देखने को मिलेगा-
जम्मू-कश्मीर - ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश - ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है।
पंजाब - आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी।
हरियाणा - अचानक मौसम बदलने और बिजली गिरने का अलर्ट।
दिल्ली-NCR और राजस्थान - धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें।
IMD का अलर्ट - ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों में कई इलाकों में बिजली गिरने और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते नमी वाली हवाएं तेजी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।