• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

'ऐसा करने से महिला-बच्चे की जान बची', अस्पताल में शिवसेना नेता ने महिला डॉक्टर और नर्सों को पीटा; अब माफी मांगने से किया इनकार

इतनी बड़ी घटना के बाद भी कॉर्पोरेटर को कोई अफसोस नहीं है और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद उन्होंने दावा किया...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 12:55:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 12:55:03 PM (IST)
'ऐसा करने से महिला-बच्चे की जान बची', अस्पताल में शिवसेना नेता ने महिला डॉक्टर और नर्सों को पीटा; अब माफी मांगने से किया इनकार
शिवसेना नेता ने डॉक्टर को पीटने पर दी सफाई।

HighLights

  1. ऑन कैमरा महिला डॉक्टर को पीटते दिख रहे शिवसेना नेता ने दी सफाई
  2. घटना वायरल होने के बाद बैकफुट पर शिवसेना कॉर्पोरेटर, कार्रवाई की तैयारी
  3. शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कल्याण-डोंबिवली से शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक अस्पताल के भीतर महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना 6 जुलाई की है, जिसे लेकर आम जनता और मेडिकल कम्युनिटी में भारी आक्रोश है।

बिस्तर न मिलने पर भड़का गुस्सा

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यह पूरा विवाद नवजात शिशु के लिए एनआईसीयू (NICU) बेड न मिलने के कारण शुरू हुआ। डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला के परिजनों को स्पष्ट किया था कि अस्पताल के सभी बेड फुल हैं, इसलिए बच्चे की सुरक्षा के लिए वे किसी दूसरे अस्पताल का रुख करें। इसी बात पर कॉर्पोरेटर और उनके समर्थक भड़क गए।


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला डॉक्टर खुद को बचाने के लिए डेस्क के पीछे खड़ी होकर फोन इस्तेमाल करने की कोशिश करती है, तभी म्हात्रे पीछे से आकर उन पर हमला कर देते हैं, जिससे फोन हाथ से छूटकर गिर जाता है। इसके बाद उनके समर्थक भी स्टाफ की पिटाई करने लगते हैं।

कॉर्पोरेटर को पछतावा नहीं, दी अजीब सफाई

इतनी बड़ी घटना के बाद भी कॉर्पोरेटर को कोई अफसोस नहीं है और उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डॉक्टर को नहीं मारा, बल्कि सिर्फ उनका फोन हटाने के लिए हाथ पर थप्पड़ मारा था क्योंकि वह उनकी बात नहीं सुन रही थीं। उन्होंने अपने इस कृत्य को सही ठहराते हुए बालासाहेब ठाकरे की सीख का हवाला दिया और कहा कि उनके इस कदम से एक महिला और बच्चे की जान बची है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' से उद्धव गुट में टूट तय, मीटिंग में 9 सांसदों में से सिर्फ 3 ही पहुंचे

शिवसेना करेगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमला बेहद शर्मनाक है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि वे इस हिंसा का समर्थन नहीं करते और दोषियों के खिलाफ संगठन के भीतर भी सख्त अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा।