कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता; सड़कों पर निकले लोग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में अफरातफरी मच गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 02:45:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 02:45:24 PM (IST)
भूकंप के तेज झटके डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर लगभग 1:22 बजे आए इस कंपन से लोगों में अफरातफरी मच गई। ऊंची इमारतों और दफ्तरों में मौजूद लोग एहतियातन बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना जिले में था।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसे 5.3 आंका। बताया गया कि केंद्र बंगाल के टाकी से करीब 26 किलोमीटर दूर था, इसलिए सीमावर्ती इलाकों के साथ कोलकाता में झटके ज्यादा महसूस किए गए। कुछ सेकंड तक चली इस हलचल से कई इलाकों में लोग दहशत में खुले स्थानों की ओर भागे।
बंगाल के इन जिलों में महसूस हुए झटके
कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी कंपन महसूस किया गया। मेदिनीपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भवन से बाहर आ गए। कई घरों में पंखे और अलमारियां हिलती दिखाई दीं। फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ जगहों पर पुरानी इमारतों में हल्का झुकाव आने की खबरें मिली हैं।
सिक्किम में भी झटके