उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-एनसीआर में डोली धरती, अफगानिस्तान में था केंद्र; बाहर निकले लोग
उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद), चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के विस ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 10:07:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 10:12:51 PM (IST)
उत्तर भारत में महसूस किए भूकंप का झटका।HighLights
- उत्तर भारत में महसूस किए भूकंप का दोहरा झटका
- दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर में मची अफरा-तफरी
- नोएडा-दिल्ली की ऊंची इमारतों में महसूस हुआ कंपन
डिजिटल डेस्क। उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद), चंडीगढ़ के विस्तृत इलाकों में धरती कांपने से दहशत का माहौल पैदा हो गया।
दफ्तरों और घरों से बाहर निकले लोग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में स्थिति काफी तनावपूर्ण दिखी। ऊंची इमारतों और कॉर्पोरेट दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी भूकंप महसूस होते ही तुरंत सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकल आए। रिहायशी सोसायटियों में भी लोग डर के मारे अपने घरों को छोड़कर खुले मैदानों की ओर भागते नजर आए।
घाटी में भूकंप का असर काफी तेज रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज झटके महसूस किए गए। लोग अपनों की खैरियत जानने के लिए घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि अब तक जान-माल के किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खबर अपडेट की जा रही है....