लेट आने पर टोका तो छात्र ने टीचर को जड़ डाला थप्पड़, बोला- घर पर भी कोई नहीं पूछता, CCTV में कैद पूरी घटना
Student Slaps Teacher: गुजरात के पंचमहल जिले से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां शिक्षा के मंदिर में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। शेहरा क ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 04:05:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 04:05:58 PM (IST)
लेट आने पर टोका तो छात्र ने टीचर को जड़ डाला थप्पड़HighLights
- गुजरात के पंचमहल जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है
- परीक्षा में देरी से आने का कारण पूछने पर छात्र ने टीचर को जड़ डाला थप्पड़
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है
डिजिटल डेस्क। गुजरात के पंचमहल जिले से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां शिक्षा के मंदिर में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। शेहरा कस्बे के एक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी महिला टीचर को महज इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उन्होंने परीक्षा में देरी से आने का कारण पूछा था।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 24 जनवरी की है। कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान महिला टीचर क्लास सुपरवाइजर की जिम्मेदारी निभा रही थीं। जब आरोपी छात्र परीक्षा के लिए देर से पहुंचा, टीचर ने उससे देरी की वजह पूछी। छात्र ने इस सवाल पर भड़कते हुए कहा कि घर पर भी कोई मुझसे सवाल नहीं करता और पूरी क्लास के सामने टीचर को थप्पड़ मार दिया। सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार, छात्र ने टीचर को धक्का भी दिया और वहां से चला गया।
छात्र के पक्ष में जुट गई भीड़
मामला तब और गंभीर हो गया, जब छात्र के पक्ष में भीड़ जुट गई। 27 जनवरी को जब स्कूल के प्रिंसिपल वापस आए, तो छात्र अपने पिता और करीब 20 अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचा। टीचर का आरोप है कि इन लोगों ने उन पर दबाव बनाया और शिकायत न करने के लिए धमकाया। चूंकि टीचर मूल रूप से नवसारी की रहने वाली हैं और शेहरा में अकेली रहती है, इसलिए उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देकर डराने की कोशिश की गई।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में शराब की 1200 की बोतल 1100 में नहीं दी तो सेल्समैन को दो घंटे बाद मारी गोली
टीचर ने दर्ज कराई एफआईआर
शुरुआत में शिक्षिका इस दबाव से डर गईं, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्कूल ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया। पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी के अनुसार, छात्र का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसके पिता स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस ड्राइवर हैं।