Weather Update: मार्च में ही तपने लगा उत्तर भारत, दिल्ली में तेज धूप ने छुड़ाए पसीने; IMD ने जारी किया नया अपडेट
राजधानी दिल्ली समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 05:59:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 05:59:04 PM (IST)
दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ी गर्मी।HighLights
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चढ़ा तापमान।
- दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ी गर्मी।
- IMD ने जारी किया मौसम का नया अपडेट।
डिजिटल डेस्क। मौसम विज्ञान विभाग (IMD - India Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है और दिन के समय धूप तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
IMD के मुताबिक फिलहाल इन राज्यों में किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, जिसके चलते मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने या तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।