Weather Update: पहाड़ों पर एक बार फिर हो सकती है बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाके में घट रही सर्दी
फरवरी का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। ज्यादातर इलाकों में दिन के समय अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 06:51:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 07:31:26 AM (IST)
धीरे-धीरे बदल रहा मौसमHighLights
- दिल्ली एनसीआर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत
- आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी
- अगले 10-15 दिनों में धीरे-धीर कम हो जाएगी मैदानी क्षेत्र में ठंड
डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। मैदानी राज्यों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन इसके दिन के समय कड़ाके की धूप होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और अन्य कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को राहत
मौसम बदलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो, शनिवार 7 फरवरी को दिल्ली में ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड में कमी आएगी। वहीं अगले 2 दिनों में आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले 10-15 दिनों में ठंड धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आनेवाले 9-11 दिसंबर के बीच एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं 8 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
जबकि उत्तराखंड में 7-8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। यहां भी 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में हालहीं में बारिश और बर्फबारी हुई है। उन इलाको में एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।