त्विषा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, CJI की बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 23 May 2026 11:04:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 11:04:19 PM (IST)
त्विषा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञानHighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर केस अपने हाथ में लिया
- 25 मई को सीजेआई सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
- पति और ससुराल पक्ष पर लगाए जांच प्रभावित करने के आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने इस पूरे मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे अपने हाथ में ले लिया है। मामले की सुनवाई 25 मई को होगी।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ इस केस की सुनवाई करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को “ससुराल में युवती की अप्राकृतिक मौत और जांच में कथित प्रक्रियागत गड़बड़ियों” से जुड़े केस के तौर पर सूचीबद्ध किया है।
हाईप्रोफाइल केस
त्विषा का पति समर्थ सिंह, जो पेशे से वकील हैं, और सास गिरिबाला सिंह, जो पूर्व जिला न्यायाधीश हैं, पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। लिहाजा मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। समर्थ ने शुक्रवार को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी वापस लेने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
क्या है मामला
दरअसल, नोएडा निवासी 33 वर्षीय त्विषा शर्मा, जो पूर्व मिस पुणे विजेता थीं, 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने पति के आवास पर मृत पाई गई थीं। सगाई के पांच माह पूर्व त्विषा और समर्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। त्विषा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगातार घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी वजह से परिवार ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की थी। हाई कोर्ट ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की याचिका स्वीकार कर ली है।