सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने किया एलान, कल लेंगे शपथ
सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 04:21:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 04:57:27 PM (IST)
सुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्रीHighLights
- सुभेंदु अधिकारी बंगाल के अगले सीएम
- अमित शाह ने विधायक दल की बैठक में किया एलान
- दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा तेज
डिजिटल डेस्क। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों के चयन की भी चर्चा चल रही है।
बंगाल में पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव के रूप में सिर्फ सुवेंदु अधिकारी का ही नाम सामने आया। उन्होंने बताया कि पार्टी के भीतर उनके नाम पर आम सहमति बनी है और किसी दूसरे नाम पर चर्चा नहीं हुई।
बंगाल के मजबूत नेता
सुवेंदु अधिकारी पिछले कुछ वर्षों में बंगाल बीजेपी के सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाने लगे हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। वहीं इस बार के चुनाव में भी उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में शिकस्त देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।
सरकार बनाने का दावा
बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी अब कुछ ही देर में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी कल सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।