
डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath Ceremony) आयोजित किया गया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Bengal New CM Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनेक साथ ही पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के साथ ब्रिगेड मैदान पहुंचे।
Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari took oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal since independence pic.twitter.com/ZoMOINT6RX
— ANI (@ANI) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक एलान किया था।
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।
#WATCH | Kolkata | Prime Minister Narendra Modi arrives at Kolkata’s iconic Brigade Parade, where the swearing-in ceremony of the BJP government in West Bengal is taking place.
BJP leader Suvendu Adhikari to take oath as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/jjxaEIxNH9
— ANI (@ANI) May 9, 2026
शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “बंगाल के लिए यह ऐतिहासिक भोर है। कुशासन का अंत हो चुका है और अब विकास व शांति के डबल-इंजन युग की शुरुआत होगी।”
यह भी पढ़ें- कौन हैं माखनलाल सरकार? बंगाल CM शपथ समारोह में पीएम मोदी ने पैर छूकर किया सम्मानित