ईरान पर हमले के बाद बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव, पीएम मोदी ने शांति और कूटनीति पर दिया जोर
अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव गहरा गया है। चलिए पूरी खबर बताते हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 03:00:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 03:39:54 PM (IST)
पीएम मोदी ने शांति और कूटनीति पर दिया जोरHighLights
- अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
- पीएम मोदी बोले- बातचीत और कूटनीति ही समाधान का रास्ता
- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, नेतन्याहू से की बातचीत
डिजिटल डेस्क। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव गहरा गया है। हालात को लेकर पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हैं। भारत ने भी इस मसले पर अपनी चिंता जाहिर की है।
पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। भारत शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का रुख हमेशा से यही रहा है कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए निकाला जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए भारत सभी संबंधित देशों के संपर्क में है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर चर्चा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर चर्चा की। उन्होंने मौजूदा हालात पर बात करते हुए तनाव को जल्द समाप्त करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें- क्या है 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'? जानें कैसे की अमेरिका ने फुल-प्रूफ प्लानिंग और जंग में अब तक क्या हुआ