
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण खबर आई है। वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कर्मचारी संगठनों, व्यक्तिगत कर्मचारियों और आम नागरिकों से वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे गए हैं।
सुझाव जमा करने की खिड़की 5 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। आयोग इन्हीं फीडबैक के आधार पर अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा, जो सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की भविष्य की सैलरी और पेंशन को प्रभावित करेगी।
आयोग ने इस बार की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार:
कर्मचारी, पेंशनर, कर्मचारी संघ, संस्थान और अन्य इच्छुक व्यक्ति अपने सुझाव ऑनलाइन माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए दो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं- 8CPC की आधिकारिक वेबसाइट (https://8cpc.gov.in) और MyGov पोर्टल (innovateindia.mygov.in)। इन दोनों पोर्टल पर सुझाव भेजने के लिए एक तय फॉर्मेट दिया गया है, ताकि सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से जमा हो सके।- डॉ. मंजीत सिंह पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AINPEF
केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग के पास अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए लगभग 18 महीने का समय है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि यदि कुछ मुद्दों पर तत्काल निर्णय की आवश्यकता हुई, तो आयोग अंतिम रिपोर्ट से पहले 'अंतरिम रिपोर्ट' भी पेश कर सकता है, जिससे कर्मचारियों को समय से पहले कुछ राहत मिल सकती है।
भले ही ऑनलाइन प्रक्रिया आधुनिक लग रही हो, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसे लेकर कुछ चुनौतियां भी गिनाई हैं। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने इस प्रक्रिया को लेकर आगाह किया है।
अगर लाखों लोग अपने सुझाव भेजेंगे, तो उनका अध्ययन करना आयोग के लिए बहुत बड़ा चैलेंज होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से डेटा फिल्टर तो किया जा सकता है, लेकिन डर यह है कि कहीं इस मशीनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मुद्दों की गंभीरता और उनका समाधान उपेक्षित न हो जाए। - डॉ. मंजीत सिंह पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AINPEF
संगठन ने मांग की है कि ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ आयोग केंद्र और केंद्र शासित प्रदेशों के संगठनों के साथ 'ऑफलाइन मीटिंग' भी करे, ताकि जटिल मुद्दों पर आमने-सामने विस्तृत चर्चा हो सके।
यह भी पढ़ें- करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर का एलान, CBT की बैठक में लगी मुहर
आमतौर पर हर 10 साल में एक बार वेतन आयोग का गठन किया जाता है। इसका मुख्य कार्य निम्नलिखित पहलुओं की समीक्षा करना होता है: