
डिजिटल डेस्क। मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत देश के 23 राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज अंधड़ के कारण पेड़ गिरने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और खराब मौसम के चलते राहगीरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी से अपडेट रहने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, कुछ मैदानी और पहाड़ी हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
जिन 23 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें और आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।
मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी... पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हुए ₹2-2 हजार
इस चेतावनी के दायरे में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पांढुर्णा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, कटनी, डिंडोरी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शिवपुरी, भिंड और श्योपुरकलां जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों के प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।