
डिजिटल डेस्क: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार, 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद (CM Vijay Oath Ceremony) की शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। विजय (TN New CM) अब राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस सहयोगी दल के रूप में शामिल है।
इस शपथ ग्रहण के साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में लगभग छह दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच बारी-बारी से सत्ता परिवर्तन का सिलसिला चलता रहा था, जो अब टूट गया है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को निर्देश दिया है कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। शनिवार 9 मई की शाम को स्थिति स्पष्ट हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। इसके बाद गठबंधन की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई और सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया।
#WATCH | Chennai: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay to take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/4wSpc1TgIm
— ANI (@ANI) May 10, 2026
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शपथ ग्रहण से पहले विजय की जमकर सराहना की। उन्होंने विजय को “तमिलनाडु के क्षितिज पर उभरता नया और दमदार सितारा” बताया। सिंघवी ने यह भी कहा कि विजय के राजनीतिक सफर में अभी और बड़ी उपलब्धियां आना बाकी हैं।
शपथ ग्रहण के बाद ही सीएम विजय ने तीन आदेश पर साइन किए। पहला- अगले दो महीने तक राज्य में हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त करना, दूसरा- नशे की समस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष बल बनाना और तीसरा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाना शामिल है।
जिन नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उसमें शामिल हैं-
विजय के पिता और प्रसिद्ध निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में खत्म हुआ सियासी सस्पेंस, 121 विधायकों के समर्थन से जोसेफ विजय बनेंगे मुख्यमंत्री