दिल्ली में पानी की किल्लत : 9 और 10 फरवरी को इन इलाकों में नहीं आएगा नल से जल, देखें लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के चलते 7, 9 और 10 फरवरी को राजधानी के कई इल ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 07:51:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 07:51:13 AM (IST)
दिल्ली में पानी की किल्लत डिजिटल डेस्क। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के चलते 7, 9 और 10 फरवरी को राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान कुछ क्षेत्रों में पानी कम दबाव से आएगा या कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रह सकती है। बोर्ड ने लोगों से पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।
किन इलाकों में दिक्कत
जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को श्री निवास पुरी सहित कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। वहीं 9 फरवरी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और ईएसआई ओखला फेज-1 में जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा। 10 फरवरी को सबसे अधिक क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहने की संभावना है, जिनमें विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थी एन्क्लेव, जैन रोड, शिशा गोदाम रोड, रामा पार्क, भगवती गार्डन, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, दीवान एस्टेट लक्ष्मी विहार, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव और गुरुद्वारा रोड शामिल हैं।
इमरजेंसी नंबर किए जारी
जल बोर्ड ने आपात स्थिति में पानी टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है। निवासियों को जरूरत के अनुसार पानी पहले से संग्रह करने की सलाह दी गई है। पानी टैंकर के लिए 1916 (सेंट्रल कंट्रोल रूम, टोल फ्री), 1800117718, 18001217744 (NWS प्राइवेट लिमिटेड), 8861113726 (कैलकाजी) और 26388976 (तुगलकाबाद) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने एक बार फिर सार्वजनिक असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- दोस्ती की आड़ में डिजिटल डकैती : दुकानदारों के मोबाइल से लेता था लोन, शातिर ठग छिंदवाड़ा से गिरफ्तार