• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: MP-CG और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट,अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Update 4 August: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के सक्रिय होने से भारी वर्षा की संभ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 07:53:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 07:53:48 AM (IST)
Weather Update: MP-CG और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट,अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश
IMD ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में पांच दिन बारिश का अलर्ट
  2. 30-40 किमी प्रति घंटे हवाएं चलेंगी
  3. मध्य प्रदेश में 9 अगस्त तक बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और सुबह, शाम व रात के समय बारिश (Weather Forecast) होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 4 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

naidunia_image

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi NCR Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 से 6 अगस्त के दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।


naidunia_image

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी वर्षा गतिविधियां (MPCG Weathe Update)

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त से पूरे मध्य प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी। अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। 6 से 9 अगस्त के बीच प्रदेश में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, उज्जैन, इंदौर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त तक और विदर्भ में 7-8 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आंधी, तूफान और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

हिमालयी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक में भी एक सप्ताह तक कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड में 7 अगस्त, बिहार में 5 अगस्त, पश्चिम बंगाल में 4 से 9 अगस्त और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।