अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज, MP-CG समेत कई राज्यों में ओले और तेज बारिश का अलर्ट; किसानों को चेतावनी
Weather Update: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 07:33:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 07:33:08 AM (IST)
Weather Update: ओले और भारी बारिश से फसलों पर मंडराया संकट (AI Generated Image)HighLights
- कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश
- रबी फसल को 50 प्रतिशत तक नुकसान
- 5 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट
डिजिटल डेस्क: अप्रैल की शुरुआत में ही उत्तर भारत का मौसम (Wather Update Today) अचानक बदल गया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से MP, CG, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
![naidunia_image]()
पूरे महीने जारी रह सकता है असर
मौसम विभाग (IMD ALert) के अनुसार, अप्रैल महीने में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दो से तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता हिमालयी क्षेत्रों में नमी बढ़ा रही है, जिससे मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है।
आज इन क्षेत्रों में बारिश और ओले (IMD Rain Alert)
आज छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट (MP-CG Weather)
मध्य प्रदेश में प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 7 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात की संभावना है।
![naidunia_image]()
फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा के भिवानी, हिसार, रोहतक और सोनीपत में भारी ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में भी आलू और गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। प्रशासन ने नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं।
तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
किसानों के लिए सलाह
किसानों को कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और फिलहाल सिंचाई व कीटनाशक छिड़काव टालने की सलाह दी गई है। मौसम 6 अप्रैल के बाद साफ होने की संभावना है।